सुफल फाउंडेशन महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण, जरूरतमंद भाई बहनों की सहायता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
संस्था के नए समाचार :
सशक्त समाज, सशक्त नारी, सशक्त संस्कृति – सुफल के संग।



महिलाओं का सशक्तिकरण
सुफल फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। हम महिलाओं के अधिकारों और उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें समाज में सशक्त स्थान दिलाने का प्रयास करते हैं। महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और मानसिक प्रगति हमारा मुख्य उद्देश्य है।

सामाजिक कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता
सुफल फाउंडेशन समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहायता प्रदान करता है। हम स्वास्थ्य, शिक्षा, सामूहिक विवाह द्वारा सामाजिक बचत और जीवन के बुनियादी संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने का काम करते हैं। हर व्यक्ति के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन
सुफल फाउंडेशन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए काम करता है। हम युवा पीढ़ी में भारतीय कला, संगीत और साहित्य के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित कर समाज में एकता और शांति स्थापित करना हमारा उद्देश्य है।
- सर्व समाज के 15 जोड़े विवाह के शुभ बंधन में बंधे। सर्व समाज सामूहिक विवाह 2025 संपन्न।
- महिला प्रकोष्ठ की बहने अध्यक्ष अरुणा जी गौड़ के साथ गणेश जी महाराज को सामूहिक विवाह के लिए निमंतरण देते हुए
- समाज द्वारा सामूहिक विवाह 2025 के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया गया।
- सर्व समाज सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन माननीय सांसद श्रीमती मंजू जी शर्मा, माननीय विधायक बालमुकुंद जी महाराज तथा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गौड़ के साथ किया गया।
- सर्व समाज सामूहिक विवाह 2024 समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

चेयरपर्सन महोदया
श्रीमती अरुणा गौड़
अरुणा गौड़ एक समाज सेवक, ग़रीबी उन्मूलन कार्यकर्ता, राजनैतिक नेत्री, और ब्राह्मण समाज की कार्यकर्ता है. ये सन 1980 से समाज सेवा के कार्य में निरंतर कार्यरत है. इनके माता पिता सरिता देवी गौड़ और बाबा आर . एन . गौड़ दोनों शिक्षक, समाज सेवक और स्वतन्त्रता सेनानी थे.
